प्रेमनगर बाजार स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल परिसर में भाजपा की ओर से वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वक्फ सुधार विधेयक वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, भ्रष्टाचार रोकेगा और निर्धन मुस्लिमों के हक को सुरक्षित करेगा। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वक्फ सुधार को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने विधेयक के लाभ बताए। भाजपा ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल ने कहा कि विधेयक से गरीब मुस्लिमों को वक्फ संपत्तियों का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ के नाम पर हमेशा मुस्लिम समुदाय को छला गया है। केंद्र सरकार ने संशोधन कर इसे बेहतर और पारदर्शी बनाया है। जिला प्रभारी विनय गोयल और नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी ने कहा कि विधेयक गरीब परिवारों और महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पंकज शर्मा, ज्योति प्रसाद गैरोला, सुभाष बडथ्वाल, नगीना रानी, परमिंदर सिंह, चंद्रभान, राजन गोयल, उषा कोठारी, अरुण शर्मा, दिगंबर सिंह नेगी आदि तमाम मौजूद रहे।