फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुईं भोजपुरी गायिका देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ मां गंगा की आरती कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

ऋषिकेश। भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रिय गायिका देवी बुधवार शाम जानकी सेतु क्षेत्र में आयोजित महिला गंगा आरती में शामिल हुईं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मां गंगा की आरती की और आशीर्वाद लिया। आरती के बाद देवी ने अपने सुरों से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों को मंत्रमुग्ध किया। देवी ने कहा कि ऋषिकेश आकर गंगा आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद खुशी और प्रसन्नता का अवसर है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर आरती करने से उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति होती है। देवी लोकगीतऔर विवाह गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में 75 से अधिक एल्बमों में अपनी आवाज दी है। महिला गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने बताया कि देवी के भोजपुरी लोकगीतों से लेकर देवी गीत और विवाह गीत तक श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पुष्पा शर्मा, वंदना नेगी, गायत्री देवी, पूनम रावत, प्रमिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें