ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की संख्या में कमी आने के बाद परिवहन विभाग की ओर से भद्रकाली स्थित चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम यात्रा पर गिने चुने यात्री ही जा रहे हैं। इसलिए भद्रकाली चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। वहां तैनात कर्मचारियों को वापस उनके कार्यालय के लिए रिलीव किया गया है। जो पीआरडी जवान वहां ड्यूटी पर थे उन्हें भी वापस भेजा जा रहा है। संवाद