फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बीईओ ने किया राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगड्डी का खड़ शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों के सप्ताह में तीन-तीन दिन नंबर लगाकर आने के मामले के जांच की। इसके लिए उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की। जांच के समय विद्यालय में दोनों शिक्षक उपस्थित रहे। जांच की रिपोर्ट बीईओ उच्चाधिकारी को सौंपेगे।

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगड्डी में करीब 32 छात्र संख्या है। विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं। लेकिन यहां तैनात शिक्षक सप्ताह में तीन-तीन दिन नंबर लगाकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने आते हैं। यह सिलसिला इन शिक्षकों का दो महीने नहीं बल्कि बीते दो वर्षों से चला आ रहा है।
विज्ञापन




कई बार इन शिक्षकों को अभिभावकों ने विद्यालय में उपस्थित रहने की गुहार लगाई थी, लेकिन ये शिक्षक अभिभावकों की सुनने तक को तैयार नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षकों का स्थानांतरण करने की मांग की थी।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को अमर उजाला में सप्ताह में तीन-तीन दिन नंबर लगाकर पढ़ाने आते हैं गुरुजी, शीर्षक खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई। हरकत में आए शिक्षा विभाग के बीईओ अपनी टीम के साथ 21 अक्तूबर को जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। खंड शिक्षाधिकारी खुशाल सिंह टोलिया ने बताया कि उन्होंने इसकी जांच कर दी है, इसकी रिपोर्ट वह उच्चाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें