खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर आकाश बेलवाल ने प्राथमिक विद्यालय खेड़ा व निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय खेड़ा में छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठाकर मध्याह्न भोजन करवाने पर शिक्षिका और भोजन माता पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षिका को निर्देश दिए कि कक्ष में दरी बिछवाने के बाद ही छात्रों को भोजन करवाएं। खेड़ा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करवाने के निर्देश शिक्षिका और ब्लॉक कर्मचारियों को दिए। एक शिक्षिका अनुपस्थित थी, उनके बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष कंडवाल, विक्रांत, विपिन खंडूड़ी, पुनीत रावत, कुलदीप सिंह, सतेंद्र सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।