डोईवाला। अधिवक्ता संदीप कुमार के आकस्मिक निधन होने पर परवादून बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवा अधिवक्ता के निधन पर सभी ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। सचिव मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक जताने वालो में अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, महेश लोधी, सुशील कुमार वर्मा, साकिर हुसैन, रमन भट्टी, मोइन अहमद आदि तमाम अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।