फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भानियावाला में बांग्लादेश का पुतला फूंका

Wed, 24 Dec 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में बांग्लादेश का पुतला फूंका।
विज्ञापन

डोईवाला प्रखंड के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार के संरक्षण में वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला गो रक्षा प्रमुख प्रदीप ने कहा कि हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर पूरे देश को विरोध करना चाहिए। केंद्र सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंच से आवाज उठानी चाहिए। प्रदेश गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहकर जिहादी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस अवसर पर दीपक कपूरवाण, सुखदेव चौहान, विक्रम सिंह, संतोष राजपुत, भारत ठाकुर, अमित कुमार, आनंद पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें