प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय डुंगराकोटी की अदालत ने आर्म्स एक्ट के चार अभियुक्तों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
बीते 22 दिसंबर को रायवाला पुलिस टीम नियमित गश्ती के दौरान तीन पानी फ्लाईओवर से गुजर रही थी। पुलिस को झाड़ियों में एक महिला सहित चार लोग संदिग्ध अवस्था में बातचीत करते हुए दिखे। तलाशी लेने पर उक्त सभी से अवैध चाकू बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। चारों की पहचान सूरज पांडे, सम्मी कुमार, गंगाराम अवस्थी व रिंकी के रूप में हुई। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि चारों बंद घरों में चोरी की योजना बना रहे थे। 23 दिसंबर को पुलिस ने सभी अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया था। अभियुक्तों ने प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय डुंगराकोटी की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दायर किया था।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।