भरत मंदिर परिसर में आयोजित हृषिकेश वसंतोत्सव में बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता एक से तीन और तीन से पांच आयु वर्ग के बच्चों के बीच हुई। शो में करीब 110 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें एक से तीन आयु वर्ग में लक्षिता शर्मा और तीन से पांच आयु वर्ग में दृश्यम कठैत प्रथम रहे।
बुधवार को सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऋषिकेश के संस्थापक डाॅ. आरके गुप्ता, एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पीके चंदोला ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश अग्रवाल, डाॅ. विनीता पुरी, डाॅ. रोहित उपाध्याय, डाॅ. ज्योति दरबारी, डाॅ. श्रद्धा रतूड़ी ने करीब 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जिसमें एक से तीन वर्ष के वर्ग में लक्षिता शर्मा प्रथम, अमायरा डोभाल द्वितीय, शिवांश रावत तृतीय, दिव्यांश भट्ट चतुर्थ और आयांश ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। तीन से पांच वर्ष के वर्ग में दृश्यम कठैत प्रथम, केतन अग्रवाल द्वितीय, प्रत्या तृतीय, शानवी गर्ग चतुर्थ और आस्था ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। मेला समिति के संयोजक दीप शर्मा, सह संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, मेला सचिव विनय उनियाल, कार्यक्रम संयोजक डीबीपीएस रावत, मदन कुमार शर्मा की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विमला रावत, अंजू रस्तोगी, मंजू बडोला, विवेक शर्मा आदि शामिल रहे।