फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के आठवें दिन नगर पालिका मुनि की रेती की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम ने घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए। व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई और जागरूकता स्टिकर लगाए गए। पॉलिथीन के विकल्प के रूप में जूट बैग भी वितरित किए गए। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के तहत स्रोत पर कचरा पृथक्करण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को गीला, सूखा, सैनिटरी और घरेलू खतरनाक कचरा अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कहा कि बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्रोत पर कचरा पृथक्करण को आदत बनाकर ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें