फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कोतवाली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक व्यक्ति को नशा उन्मूलन के लिए खड़े होने का आह्वान किया गया। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनेाद सिंह राणा ने कहा कि नशा लोगों को आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक रूप से बरबाद करता है। छात्र समुदाय को इससे दूर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विद्यार्थी समाज में नशा जागरूकता को लेकर मुहिम चलाए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर आरएन व्यास, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें