कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपते ऑटो विक्रम यूनियन के पदाधिकारी: यूनियन
उत्तराखंड विक्रम टेंपो महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के देहरादून स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड विक्रम टेंपो महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि ऋषिकेश शहर के अंदर उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की ओर से जर्मन बैंक के सहयोग से 27 ई-बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। शहर के अंदर पहले से ही करीब 3500 ई- रिक्शा और करीब 1800 ऑटो का संचालन किया जा रहा है। शहर के अंदर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हमारी मुख्य मांगे हैं कि ऋषिकेश के अंदर ई-बसों का संचालन न हो। ई-ऑटो, ई- रिक्शा का पंजीकरण बंद हो। ज्ञापन देने वालों में विक्रम मलिक चालक संगठन मुनि की रेती के अध्यक्ष सुनील कुमार, त्रिलोक भंडारी, कमल राणा, राजेंद्र लंबा, हरीश रावत, द्वारिका प्रसाद, सोनू पांडे आदि शामिल रहे।