फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुए थाई चैंपियनशिप में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने जीते 14 स्वर्ण पदक

Wed, 28 Oct 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
14 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का बढ़ाया मान
विज्ञापन

उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
ऋषिकेश। जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने आठ राज्यों के 528 चयनित खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।एकेडमी की निदेशक एवं कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि मेघालय में अगले वर्ष मार्च में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों में मुए थाई के शामिल होने से प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह है। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में सूर्यांशु कैंतुरा, तेजस सिंह और सौम्या गैरोला ने मुए थाई की दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर दो-दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं संचिता पोखरियाल, अश्मिका कुकरेती, स्वराज गैरोला, मनस्वी और शशांक ने स्वर्ण पदक हासिल किए। नीतिका पंत और आदर्श कंडारी ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीता, जबकि युवराज ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। कुंदन सिंह और माधव ने रजत तथा अनमोल और तरुण ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें