फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जनसंवाद कार्यक्रम में समाधान का दिया भरोसा

Sun, 20 Sep 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से बालावाला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। कहा कि यूकेडी स्थानीय समस्याओं के लिए संघर्ष करती रहेगी। जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उक्रांद नेता संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम आदमी का त्रस्त कर दिया। क्षेत्र के विकास के लिए जनता अब बदलाव का मन बना रही है। कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे जैसे बिजली,पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता के साथ उठाया जा रहा है। जनसंवाद में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। इस अवसर पर अंकेश भंडारी, प्रवीण चंद रमोला, केंद्रपाल तोपवाल, धर्मवीर सिंह गुसांई, पवन बिजल्वाण, मधु सेमवाल, नैना लखेड़ा, पितांबरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें