फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने जानी उमा भारती की कुशलक्षेम

विज्ञापन
उमा भारती से वार्ता करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भोगपुर स्थित वंदे मातरम कुंज परिसर पहुंचकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कि कुशलक्षेम जानी। उमा भारती ने बीती 27 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से संचालित वंदे मातरम कुंज परिसर गंगा भोगपुर तल्ला में खुद को क्वारंटीन किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को उमा भारती के स्वास्थ्य का हाल जाना। उमा भारती ने बताया कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और डॉक्टर के सुझाव और दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं उमा भारती के बीच उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें