जौलीग्रांट। नवयुवक रामलीला समिति जौलीग्रांट द्वारा आगामी 13 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले रामलीला मंचन की रिहर्सल की तैयारियां आर्य समाज मंदिर जौलीग्रांट में शुरू कर दी गई हैं। रामलीला के निर्देशक सुरेश चंद ने कहा कि जौलीग्रांट की रामलीला का 50 वर्ष से अधिक का इतिहास रहा है। वर्तमान समय में इसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। करीब 50 वर्ष पूर्व जब जौलीग्रांट में बिजली नहीं पहुंची थी तब लालटेन और पुराने समय के पेट्रोमैक्स के सहारे रामलीला आयोजित की जाती थी। वर्तमान समय में नई तकनीक के साथ रामलीला के मंचन में भी बदलाव आया है। पूरण मस्ताना, चतर परदेशी, चरण आदि संगीतकारों के साथ कलाकारों ने रामलीला के मंचन की रिहर्सल शुरू की। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक मनोज नौटियाल, मंत्री अशोक धीमान, केशर सिंह, हरिश्चंद कोहली, राजेश कुमार, सुभाष पाल, संजय वर्मा, सन्नी, प्रदीप, राजन, जोगेंद्र पाल, मुकेश प्रसाद, संजय धीमान, नरेश भारती, विनोद भारती, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।