फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तोपखाना रेजिमेंट ने धूम धाम से मनाया 65वां स्थापना दिवस

Fri, 06 Nov 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
64 मैदानी तोपखाना रेजिमेंट ने धूम धाम से मनाया 65वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

रायवाला। गोरखा राइफल्स की 64 मैदानी तोपखाना रेजिमेंट का 65वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों का पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास और शौर्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 64 मैदानी तोपखाना रेजिमेंट अपनी वीरता और अदम्य साहस के लिए विशेष पहचान रखती है। रेजिमेंट के जवान राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने को सदैव तत्पर रहते हैं। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका न मोह लिया। इस अवसर पर सूबेदार पीबी थापा, सूबेदार टीआई जीबी शाही, सूबेदार टुक बहादुर आले, सूबेदार दिल बहादुर क्षेत्री, सूबेदार खेम बहादुर थापा, मोहन सिंह थापा, बीबी ठाकुरी, जित बहादुर थापा, भूपेंद्र शाही, सूरज गुरुंग, हेमंत थापा, पंचायत सदस्य गीता थापा, रानी थापा, जुनू शाही, दुर्गा क्षेत्री, ज्योति थापा, महिमा क्षेत्री, आंचल राना, अदिति थापा और अक्षिता क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें