फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एसडीआरएफ मुख्यालय के पास चंदन के छह पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय के पास अपर जौलीग्रांट के वार्ड 5 और 7 में हथियारबंद तस्करों ने बीती रात करीब ढाई बजे चंदन के पेड़ काट डाले। छत पर सोए ग्रामीणों के जगने पर तस्कर हथियार लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

बीती रात अपर जौलीग्रांट में तस्करों ने ऑटोमैटिक आरियों से एक साथ करीब आधा दर्जन चंदन के पेड़ों को काटना शुरू किया। दो पेड़ों के नीचे गिरते ही राठौड़ मोहल्ले में छत पर सोए कुछ लोग जाग गए। लोगों को लगा कि पास के जंगल से निकलकर किसी हाथी ने पेड़ को गिरा दिया होगा। ग्रामीण जब छत से नीचे उतरे तो तस्कर हथियार लहराते हुए भाग गए। तस्करों ने चंदन के दो पेड़ों को काटकर गिरा दिया जबकि चार पर आरियां चला दी थीं।
स्थानीय नरेंद्र, सुखपाल राठौर, धनवीर रावत आदि के लगभग 10 साल पुराने चंदन के पेड़ काटे गए हैं। कटे पेड़ करीब दो फीट की गोलाई के हैं। सूचना पर चौकी पुलिस और थानो वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब आधा दर्जन सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कार दिखाई दी है। निवर्तमान सभासद राजेश भट्ट और भाजपा कार्यकर्ता राकेश डोभाल ने कहा कि लोगों ने पहले उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन


जौलीग्रांट में पेड़ कटवाने वाले रडार पर
जौलीग्रांट और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लोग अपने खेतों आदि में पेड़ कटवा रहे हैं। ये लोग पुलिस और वन विभाग के रडार पर हैं। जिस स्थान पर चंदन के पेड़ काटे गए हैं उधर कोई आम रास्ता नहीं है। वहां सिर्फ वहीं रहने वाले लोग आवाजाही करते हैं। खेत मालिकों के अलावा किसी को भी पता नहीं था कि वहां चंदन के पेड़ हैं। इससे साफ है कि रेकी कर पेड़ों पर आरियां चलाई गई हैं।

अपर जौलीग्रांट में चंदन के पेड़ों पर आरियां चलाई गई हैं। काटे गए पेड़ वहीं पड़े हैं। लोग अपने खेतों में पेड़ कटवाने के लिए बाहर के लोगों को बुला रहे हैं जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पेड़ कटवाने वाले कुछ लोग वन विभाग के रडार पर हैं। - एनएल डोभाल, रेंजर, थानो रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें