फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुकानों का किराया मामले से मंत्री को अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। शहरी विकास राम सिंह कैड़ा युवा संवाद कार्यक्रम में ऋषिकेश पहुंचे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा और महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश की ओर से दुकानों के किराए अनियमित रूप से बढ़ा दिए गए हैं। जिस कारण व्यापारियों में काफी असंतोष फैला हुआ है। राम सिंह कैड़ा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि किराए में अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इस विषय पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जो जायज किराया होगा वह लिया जाएगा। व्यापारियों की ओर से उन्हें ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर राजेंद्र तड़ियाल, दीपेंद्र कोश्यारी, पवन शर्मा, सुशील रस्तोगी, विमल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें