फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परवादून की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में मिले नियुक्ति पत्र

Mon, 17 Aug 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आहवान किया गया। सोमवार को डोईवाला ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों और क्षेत्र से जुडे़ अहम मुद्दों पर चर्चा भी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख और प्रदेश महासचिव गौरव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रभावी ढ़ंग से उठाते हुए निदान के लिए संघर्ष करे। कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही विधानसभा में जीत हासिल की जा सकती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने सभी नवमनोनित पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाना होगा। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस दौरान प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, राकेश सिंह, करतार सिंह नेगी, ललित मोहन मिश्र, ताजेन्द्र सिंह ताज, उमेद बोरा,राहुल सैनी, अनुज कन्नौजिया, अंशुल त्यागी, गुरविंदर सिंह गुर्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें