I
IIरेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश हाईकमान और जिला प्रभारी के दिशा-निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया कि नगर निकाय चुनाव की आरक्षण नीति तय होने के बाद दोबारा सभी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों से आज सोमवार को आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक समय निर्धारित है। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्य चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता, ललित मोहन मिश्र, राकेश अग्रवाल, भारत शर्मा, ऋषि सिंघल, मनीष जाटव आदि शामिल रहे।I