फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा फेंकने की शिकायत करने वाले को मिलेगी जुर्माने की आधी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र को कूड़ा मुक्त करने के लिए नगर पालिका अनूठी पहल शुरू करने जा रही है। सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर पालिका की ओर से जुर्माना वसूला जाएगा। इस पहल को जनसहभागिता से जोड़ा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति कूड़ा फेंकने वाले की साक्ष्य के साथ शिकायत करेगा तो पालिका कूड़ा फेंकने वाले से जुर्माना वसूल करेगी और आधी धनराशि शिकायत करने वाले को बतौर इनाम देगी।
विज्ञापन


नगर में प्रतिदिन 25 से 30 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके कलेक्शन के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था बनाई गई है। नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में सड़कों के किनारे रखे गए बड़े डस्टबिनों को हटाया जा रहा है। 40 बड़े डस्टबिन में से 20 को हटाया जा चुका है। डस्टबिन हटाए जाने के बाद लोग उस जगह पर कूड़ा न फेंके इसके लिए पालिका जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रही है। जुर्माना अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।






नगर पालिका क्षेत्र से बड़े डस्टबिन हटाए जा रहे हैं। कोई व्यक्ति उन जगहों पर कूड़ा न फेंके इसके लिए जुर्माना वसूलने की योजना बनाई जा रही है। इतना ही नहीं कूड़ा फेंकने वाले की साक्ष्य के साथ यदि कोई व्यक्ति शिकायत करेगा तो उसे जुर्माने की आधी राशि इनाम दी जाएगी। -उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें