फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुनि की रेती ढालवाला में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत मुनि की रेती क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस प्रशासन और नगर निकाय की संयुक्त टीम ने ढालवाला बायपास मार्ग पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान चार रेहड़ियां और काउंटर जब्त किए गए। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सत्ती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें