गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ आर्मी स्कूल के छात्र अंशुमन सिंह और आयुष खंडूड़ी का चयन। स्रोत विद
रायवाला। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के लिए आर्मी स्कूल रायवाला के एनसीसी कैडेट अंशुमन सिंह और आयुष खंडूड़ी का चयन हुआ है। कैडेट अंशुमान सिंह प्रधानमंत्री रैली और कैडेट आयुष खंडूड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि दोनों कैडेट ने इंटर बटालियन कंप्टीशन, इंटर ग्रुप कंप्टीशन, प्री आरडीसी 1, प्री आरडीसी 2 और प्री आरडीसी 3 तक का कठिन सफर तय कर यह मुकाम हासिल किया है। हर किसी एनसीसी कैडेट का सपना आरडी परेड करना होता है, जिसे इन दोनों कैडेटों ने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कैडेट की सफलता में 31 यूके बटालियन सभी पीआई स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कैप्टन दीक्षा शर्मा ने दोनों कैडेट को बधाई देते देते हुए आगामी परेड के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद