- एएनडी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
ऋषिकेश। हरिपुर कलां स्थित एएनडी पब्लिक स्कूल में सहोदया अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रबंध निदेशक महंत राजेंद्र दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंडर-15 वर्ग में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला के अंशुमान जोशी प्रथम, एनजीए श्यामपुर के हर्षित चौहान द्वितीय और रेड फोर्ड इंटरनेशनल के आरुष चौहान तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में डीएसबी के अंशुल ममगाईं प्रथम, एनडीएस श्यामपुर के रुद्र सिंह रावत द्वितीय और एनजीए श्यामपुर के अनिकेत रावत तृतीय रहे। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष रामानन्दाचार्य और अयोध्याचार्य महाराज मौजूद रहे।