फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम

Thu, 03 Sep 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खदरी खड़कमाफ की छात्रा अंशिका नौडियाल ने पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। 41वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत अंग और नेत्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि और मोहन फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 30 छात्रों ने भाग लिया। अपनी कला के जरिए नेत्रदान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अंशिका नौडियाल ने प्रथम, अनीशा नेगी ने द्वितीय और मयंक कोहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों की ओर से विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह चौहान, दीपक भारद्वाज, गोपाल नारंग, मनमोहन भोला, सुरेंद्र कथूरिया, ऋतु भोला, नीलू कथूरिया, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा, आरती सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें