अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवियों ने सौंग नदी के तट पर जाकर सफाई अभियान चलाकर जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। गंगा स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंशिका प्रथम, करीना द्वितीय और काजल कैंतुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयं सेवियों ने करीब 40 किग्रा पॉलिथीन और अन्य कचरा एकत्रित कर सुरक्षित रूप से निस्तारण किया। वहीं गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यालय से छिद्दरवाला चौक होते हुए चकजोगीवाला तक जन जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवियों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली। प्रधानाचार्य सुरेंद्र मोहन गोदियाल और कार्यक्रम प्रभारी ओमवीर सिंह सैनी ने गंगा और जलस्रोतों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पंकज किशोर बिजल्वाण, मुकेश शर्मा, प्रमेंद्र कुमार यादव, अनीता सेमवाल, स्मिता चौहान, रितिका असवाल आदि मौजूद रहे।