पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी के समीप एबीवीपी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार किया जा रहा है। संदेशखाली के पूरे प्रकरण का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री मनीष राय, नगर सहमंत्री राजू, अक्षय रावत, अक्षत बिजल्वाण, ऋषभ चौहान, केशव पोरवाल, मयंक भट्ट, देवराज भट्ट, आदित्य पोखरियाल, विक्की रावत, आयुष चंदोला, अनुपम, महेश जोशी, हितेश भारद्वाज, रिहान आदि शामिल रहे।