दयानंद आश्रम के समीप गंगा में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मुनि की रेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को 112 से सूचना मिली कि दयानंद आश्रम के समीप गंगा किनारे एक व्यक्ति गंगा किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर चौकी जानकीपुल से पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पाया गया कि गंगा के निकट पूजा करते समय पैर फिसलने के कारण नदी के बहाव में बह गया। जल पुलिस ने 108 की सहायता से उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रणवीर चोपडा (76) पुत्र सत्यपाल निवासी मजीठा रोड गोपाल नगर गुरुनानक हॉस्पिटल के सामने 4 नंबर गली अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।