फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: जमोला गांव में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, घर के बरामदे में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Tue, 16 Jan 2024 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ज्ञान सिंह के सिर, मुंह व हाथ पर काफी प्रहार किए गए थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि किसी हथियार से ज्ञान सिंह के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
शव - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद टिहरी के जमोला गांव में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। ग्राम प्रहरी की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के छोटे भाई को बुलाया है।

विज्ञापन


थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि जमोला गांव के ग्राम प्रहरी बलबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के ज्ञान सिंह उर्फ टुम्मी (63 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह मेहर की किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है। ज्ञान सिंह का खून से लथपथ शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।

Leopard Terror: प्रमुख वन संरक्षक ने ली सभी DFO की बैठक, वन्यजीवों के हमले रोकने की रणनीति बनाने के निर्देश

प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि ज्ञान सिंह के सिर, मुंह व हाथ पर काफी प्रहार किए गए थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि किसी हथियार से ज्ञान सिंह के साथ मारपीट की गई है। ज्ञान सिंह व उसका छोटा भाई गोविंद सिंह गांव में अकेले ही रहते थे। गोविंद सिंह के बच्चे तपोवन तथा ज्ञान सिंह के बच्चे पंजाब में रहते हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई थी। पूर्व में अक्सर दोनों भाइयों में झगड़ा होता रहता था। प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक के छोटे भाई गोविंद सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें