फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
I कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने और किसानों पर लाठी बरसाने पर जताया आक्रोशI
विज्ञापन


नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती ने कांग्रेस पार्टी के सभी खातों को फ्रीज करने और देश के अन्नदाताओं पर गोलियां एवं लाठियां बरसाने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को जमकर निशाना साधा।

शनिवार को चंद्रभागा नया पुल चौदह बीघा में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं यूथ कांग्रेस के अकाउंट को लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले फ्रिज करना भाजपा के भय को दर्शाता है।
विज्ञापन




पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने विपक्षी पार्टियों को ईडी, सीबीआई के माध्यम से डरा धमका कर उनके विधायकों एवं सांसदों को खरीदने के सिवा कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। देश के अन्नदाताओं पर गोलियां चलाई जा रही है। डंडे बरसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट ने कहा कि 2017 से 2022 के बीच भाजपा को रिकॉर्ड 5271 करोड़ रुपये का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला। इतना चंदा आजतक के इतिहास में किसी पार्टी को नहीं मिला, जितना भाजपा को अकेले छह सालों में मिल गया। इस अवसर पर जिला महासचिव संगठन एडवोकेट अनिल रावत, महावीर खरोला, नवीन भंडारी, दिनेश भट्ट, अनिल रावत, दिनेश सकलानी, अजय रमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें