एनडीए में चयनित हुए निर्मल दीपमाला स्कूल का छात्र अमृतांशु
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। योगनगरी के निर्मल दीपमाला विद्यालय (एनडीएस) के छात्र अमृतांशु का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने बताया कि सत्र 2019-20 में अमृतांशु ने 12 वीं कक्षा में 85 फीसदी अंक प्राप्त कर अमृतांशु ने अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया। कठिन परिश्रम और सच्ची लगन से उसने प्रथम प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। पुणे के खडगवासला में तीन वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर देहरादून के आईएमए से पुन: प्रशिक्षित होकर अमृतांशु विशेष समारोह के साथ देश की सेवा में समर्पित होगा। इससे पहले भी सत्र 2018-19 में विद्यालय के छात्र हर्ष चौहान ने भी एनडीए में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने कहा कि एनडीएस परिवार की शुभकामनाएं सदैव अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ हैं।