फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर 2.15 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमेजन बी2बी नामक ट्रेडिंग ग्रुप ज्वाॅइन करने पर हुई ठगी
विज्ञापन

डोईवाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। बुल्लावाला निवासी एक युवक से टेलीग्राम पर संचालित ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से 2 लाख 15 हजार की ठगी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि बुल्लावाला निवासी रोहित सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसने टेलीग्राम पर अमेजन बी2बी नामक ट्रेडिंग ग्रुप ज्वाॅइन किया था। आरोप है कि ग्रुप से जुड़े लोगों ने शुरुआत में पांच हजार रुपये के मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद ट्रेडिंग से संबंधित विभिन्न कार्यों के नाम पर उससे रकम मांगी जाने लगी। पीड़ित के अनुसार शुरुआत में कुछ पैसे वापस मिलने के कारण उसे ग्रुप संचालित करने वालों पर विश्वास हो गया। मांग के अनुसार वह रकम जमा करता चला गया। आरोप है कि धीरे-धीरे उससे कुल दो लाख 15 हजार रुपये ले लिए गए। बाद में उसे ठगी का संदेह हुआ और पता चला कि उसके साथ धोखधड़ी की गई है। रोहित सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा से 90 हजार, अपनी मां बबली के एक्सिस बैंक खाते से 90 हजार और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 35 हजार ऑनलाइन भुगतान करते हुए 2 लाख 15 हजार की रकम ठगने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें