फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खंड विकास अधिकारी पद पर आकाश की तैनाती

Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
आकाश बेलवाल
विज्ञापन
विकासखंड मुख्यालय में आकाश बेलवाल ने खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनाती ली है। यहां तैनात खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद का स्थानांतरण पौड़ी विकासखंड में हो गया था। 2021 बैच के युवा अधिकारी आकाश बेलवाल इससे पूर्व थलीसैंण विकासखंड में तैनात थे। आकाश बेलवाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ब्लॉक स्तर पर चल रही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय टीम के साथ परिचय बैठक की। बैठक में उन्होंने टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने नए बीडीओ को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें