फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मुख्यमंत्री से मिले एयरपोर्ट प्रभावित

Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले एयरपोर्ट प्रभावित: भाजपा
विज्ञापन

विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रभावितों ने क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। प्रभावितों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें जमीन अधिग्रहण के बदले जमीन और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा कि एयरपोर्ट प्रभावितों को दोबारा विस्थापित किया जा रहा है। इसलिए उन्हें जमीन के बदले जमीन और बाकी लोगों को उचित सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ जमीनों को बारे में जानकारी दी गई है। जो प्रभावितों को दी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावितों से कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावितों की सहमति से ही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युकाडा निदेशक आशीष चौहान को फोन पर प्रभावितों के लिए जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में विधायक के साथ सभासद राजेश भट्ट, ईश्वर रौथाण, मंजीत सजवाण, बादल सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें