फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh AIIMS: मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा एम्स, चल रही तैयारी

Tue, 02 Apr 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में शीघ्र ही एक अलग ट्रांसप्लांट डिवीजन शुरू करेगा।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न देशों के उच्च प्रतिनिधिमंडल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एम्स का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान की ढांचागत और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक ने टीम को बताया कि एम्स शीघ्र ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा।

विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन दिल्ली से पंहुची विदेशी प्रतिनिधियों की टीम एम्स पहुंची। उन्होंने संस्थान के निर्माण, ढांचागत व्यवस्थाओं और इसके संचालन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों को जाना। वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। टीम ने टेलीमेडिसिन विभाग, स्किल लैब, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अस्पताल परिसर, आईसीयू एरिया, ऑपरेशन थियेटर, ट्रॉमा सेंटर, आयुष विभाग, मिलट कैफे और हॉस्टल एरिया का निरीक्षण भी किया। प्रतिनिधियों ने एम्स के अधिकारियों के साथ विभिन्न गतिविधियों पर व्यापक चर्चा की।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने टीम सदस्यों को बताया कि एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में शीघ्र ही एक अलग ट्रांसप्लांट डिवीजन शुरू करेगा। संस्थान मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी योजना तैयार कर रहा है। भविष्य में ऋषिकेश आने वाले लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने संस्थान के मिलट कैफे में उपलब्ध कराए जा रहे मोटे अनाज के लाभ गिनाए। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी डीन एकेडेमिक प्रो. शैलेंद्र हांडू, उपनिदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, सीएफएम की विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सैना, सब डीन डॉ. वंदना धींगरा, डीएमएस डॉ. भारत भूषण, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. पूजा भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


PM Modi In Rudrapur: बिजली बिल शून्य करने के वादे से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे तक, पीएम की भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन


टीम में ये प्रतिनिधि रहे शामिल
टीम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की एसो. प्रोफेसर डॉ. कुसुम लता, डॉ. पवन तनेजा, डॉ. रोमा मित्रा सहित मारीशश, फिलीपींस, तंजानिया, युगाण्डा, फिजी, श्रीलंका, भूटान, इंडोनेशिया, केन्या, जमैका, इथियोपिया आदि देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें