फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पोर्टल बंद, खनन सामग्री क्रय-विक्रय करने पर स्क्रीनिंग प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल बंद होने के बाद खनन सामग्री का क्रय-विक्रय करने पर तहसील प्रशासन ने एक स्क्रीनिंग प्लांट को सील कर दिया। फतेहपुर जीवनवाला क्षेत्र में एक स्क्रीनिंग प्लांट की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी के मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने बताया कि शिकायत मिली थी कि स्क्रीनिंग प्लांट का पोर्टल बंद है। बावजूद इसके खनन सामग्री का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए स्क्रीनिंग प्लांट को सील कर दिया। मानसून सीजन में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग ने नदी किनारे खाईयां खोदी हैं। बावजूद इसके चोरी-छिपे अवैध खनन किया जा रहा है। इस दौरान खनन निरीक्षक कुमेर सलाल, आशीष गुप्ता आदि रहे।





अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली सीज



डोईवाला। लालतप्पड़ पुलिस ने देर रात एक ट्रैक्टर-ट्राली काे अवैध खनन के आरोप में सीज किया है। लालतप्पड चौकी प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि देर रात अवैध खनन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। चर्चा है कि एक भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें