परमार्थ निकेतन पहुंची अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी को रूद्राक्ष का पौधा भेंट करते स्वामी चिदानं?
- फोटो : RISHIKESH
फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी व भक्ति सर्विसेस के अध्यक्ष अमित पांडिल्य ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट वार्ता की। इसके बाद उन्होंने परमार्थ गंगा तट पर गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा में अनेक धाराएं मिलती हैं और सभी गंगा में समाहित हो जाती हैं। समाज को भी सभी धाराओं के साथ मिलकर चलना होगा। इस मौके पर स्वामी ने सभी पर्यावरण मित्र बहनों को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण मित्र बहनों ने नई साड़ियां पहनकर परमार्थ गंगा तट पर गरबा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर स्वामी ने सुष्मिता मुखर्जी और अमित शांडिल्य को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।