फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अठूरवाला में तीन अवैध भंडारणों पर हुई कार्रवाई

Sun, 05 Jul 2026 08:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में खनन विभाग की ओर से तीन अवैध भंडारणों पर कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। जिला खान अधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अठूरवाला में अवैध रूप से संचालित उपखनिज भंडारण का निरीक्षण किया गया। अवैध भंडारण करने वाले गुलफाम ट्रेडर्स, फुरकान ट्रेडर्स और जेके सैनी कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूला गया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने कहा कि जिला खान अधिकारी के निर्देशानुसार अठूरवाला में तीन अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई है। जौलीग्रांट आदि स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें