जांच के बाद आगे की कार्रवाई
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह का भड़काऊ भाषण खुलेआम सभा में दिया गया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, जगावर सिंह, बृजेश शर्मा, सतीश पाल, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, नितिन सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें...सूजा मुंह, फटा सिर और बदबू: तीन महीने से पत्नी से हैवानियत करता रहा था पति, मंजर देख सिहर उठा पिता
क्या है मामला
दरअसल मंत्री प्रेमचंद द्वारा युवक सुरेंद्र नेगी से मारपीट के मामले में सुरेंद्र नेगी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को गुमानीवाला में महापंचायत का आयोजन किया था। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इसी महापंचायत को संबोधित करते हुए धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल ने मंत्री के खिलाफ अशोभनीय बातें कही थीं।