विकासनगर। रुद्रप्रयाग के पौड़ी गांव निवासी सुमित को सेलाकुई थाना पुलिस ने किशोरी को साथ ले जाने और यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, 19 अगस्त को किशोरी (17 वर्ष) के परिजन ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया है। सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 25 अगस्त को किशोरी को रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद किया। मेडिकल परीक्षण और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को अगले दिन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।