फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अभिनव हेड बॉय और अदिति बनीं हेड गर्ल

Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों सहित कुल 374 मतदाताओं ने प्रतिभाग किया। हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल के लिए मतदान किया गया। अभिनव गिरी हेड बॉय और अदिति नेगी हेड गर्ल बनी। कक्षा 12 विज्ञान के अभिनव गिरी 220 मत प्राप्त कर हेड बॉय निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंदी सूरज पंवार को 154 मत मिले। कक्षा 12-ए की अदिति नेगी ने 248 मत प्राप्त कर हेड गर्ल निर्वाचित हुईं। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी को मात्र 126 मत प्राप्त हुए। 206 मत हासिल कर कक्षा 11-बी के विजेंद्र सिंह बिष्ट वाइस हेड बॉय निर्वाचित हुए। 247 मत हासिल कर कक्षा 11 की सोनम पंवार वाइस हेड गर्ल निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें