फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विश्व कप जीतने पर गंगा घाट पर हुई आरती

Tue, 04 Nov 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप जीतने की खुशी में परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर हुई विशेष गंग
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर विशेष आरती की गई। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में गंगा घाट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराया गया। देश की इन वीरांगनाओं की विजयगाथा के जयघोष से आरती स्थल गूंज उठा। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने नारी शक्ति को सदैव ही चैंपियन माना है। हमारे शास्त्र कहते हैं यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता, जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। भारत की बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, समर्पण और आत्मविश्वास से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी बेटियों को परमार्थ में आमंत्रित करेगा और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें