फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर दो दिवसीय गंगा उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्सव में स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए हैं स्टॉलI
विज्ञापन


डीएम के निर्देशन पर जिला गंगा सुरक्षा समिति और नगर निगम ऋषिकेश की ओर से त्रिवेणीघाट में दो दिवसीय गंगा उत्सव का आयोजन हुआ। नगर निगम परिसर में छात्रों ने स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने त्रिवेणीघाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उत्सव में स्थानीय स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं।



शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, समिती के जिला परियोजना अधिकारी रविकांत पांडेय, नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विनोद जुगलान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नृत्य नाटिका के साथ साथ गंगा स्वच्छता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने कार्यक्रम में गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का भी संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि गंगा की पवित्रता हम सबका कर्तव्य है। सरकार के साथ साथ जनता के सामूहिक प्रयासों से ही गंगा की निर्मलता संभव है। सरकार और जनता के साझा प्रयासों से ही विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव है।
विज्ञापन




डीडीओ और नमामि गंगे के नोडल अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी से न केवल उनके व्यक्तित्व का विकास हो रहा है, बल्कि हम अगली पीढ़ी को गंगा के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने में भी सफल होंगें। इस मौके पर नमामि नर्मदा संघ के प्रांत संयोजक डॉ. राजे नेगी, रोटरी ऋषिकेश के अध्यक्ष दीपक तायल, समिति नामित सदस्य सुदामा सिंघल, प्रतिभा सरन, मंजू जोशी, नीलम चमोली, कोमल घिल्डियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें