फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: घर में घुसे चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकरौंदा में एक घर में चोरी की नीयत से चोर घुस आया। खट पट की आवाज से घर के लोग जाग गए और चोर को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नकरौंदा निवासी गबर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब डेढ बजे उनको छत से खट पट की आवाजें सुनाई दी। जिसको सुनकर वह जाग गए। ऊपर जाकर देखा तो दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था और संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।



शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रद्युम्न निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी को नकरौंदा में घर से चोरी का प्रयास करने पर मौके से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।
विज्ञापन


Iडेढ किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तारI

डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला से डेढ किलो गांजा बरामद किया है। कोतवाल देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सौंग नदी पुल डोईवाला के पास से केशवपुरी बस्ती निवासी मीरा देवी के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। बताया कि महिला तस्करी कर गांजा ले जा रही थी। बताया कि आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें