रायवाला रेलवे स्टेशन के समीप एक मैक्स पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रायवाला रेलवे स्टेशन के समीप की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था। तभी जहां रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक मैक्स पिकअप वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे चीता पुलिस के कांस्टेबल अमित सैनी और संदीप कुमार ने 108 की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।