फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एम्स में बिलिंग काउंटर के पास स्ट्रेचर के नीचे मिली कटी हुई हथेली, देखते ही लोगों में मचा हड़कंप

Mon, 05 Aug 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर बिलिंग काउंटर के समीप एक स्ट्रेचर के नीचे किसी व्यक्ति की कटी हुई हथेली मिली। यहां मौजूद लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बिलिंग काउंटर के समीप कटी हथेली मिलने से खलबली मच गई है। सुरक्षाकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि हथेली मिली है, लेकिन किसकी है और यहां कैसे पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर बिलिंग काउंटर के समीप एक स्ट्रेचर के नीचे किसी व्यक्ति की कटी हुई हथेली मिली। यहां मौजूद लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी।

बताया जा रहा है कि स्ट्रेचर ट्राॅमा सेंटर की ओर से आया था। स्ट्रेचर के ऊपर दवाइयां रखी थी। पुलिस व एम्स प्रशासन प्रथम दृष्टया यह मान रहा है कि गैंगरीन आदि की शिकायत पर शायद हथेली काटी गई हो और लापरवाही से स्ट्रेचर पर ही छूट गई।
विज्ञापन


Rishikesh: चलते ट्रक के अचानक हुए ब्रेक फेल, कई वाहनों और लोगों को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों के बाद मानव अंग का इस तरह अस्पताल परिसर में पड़ा होना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। न तो एम्स प्रशासन और न ही पुलिस इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दे रही है। जबकि एम्स में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह स्ट्रेचर कहां से आया और कौन लाया, यह सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है।


हथेली मिली है, लेकिन किसकी है और यहां कहां से आई अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
- संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें