फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात दुकानदारों के चालान कर वसूला 3500 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम ने छापेमारी कर पकड़ी दो किला पॉलिथीनI
विज्ञापन




नगर निगम प्रशासन की ओर से वीरभद्र मार्ग व एम्स रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें सात दुकानदारों के चालान कर दो किलो पॉलिथीन जब्त की गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को निगम की टीम ने क्षेत्र के वीरभद्र मार्ग व एम्स रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इसमें प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग करने पर सात दुकानदारों के चालान कर कुल तीन हजार पांच सौ रुपये वसूला गया है। साथ ही भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठानों से दो किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन भी जब्त की गई है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान स्वामियों व नागरिकाें से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। साथ ही लोगों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है। छापेमारी टीम में सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सुभाष सेमवाल, सफाई नायक राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें