देहरादून। स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए गांधी पार्क से आयोजित मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। रविवार को मैराथन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एथलीट हरेंद्र सिंह चौधरी ने किया। दून मैराथन के महिला वर्ग में आयुषी और शैफाली पांच किमी दौड़ में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नीरज ने प्रथम और गर्व ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में अनंत ने प्रथम, थिनले दोरजी द्वितीय और जतिंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर घनश्याम ढोलकिया आदि मौजूद रहे। संवाद