फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। नीलकंठ मंदिर के समीप एक व्यक्ति के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैंथवाल ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम तोली निवासी कुलदीप पंवार(48) पुत्र स्व. कल्याण सिंह नीलकंठ महादेव की दोपहिया पार्किंग के समीप जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। पत्थर व्यक्ति के सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नीलकंठ चौकी पुलिस के कर्मचारी और ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नीलकंठ स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। चोट गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें